प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

PM मोदी बोले - कांग्रेस ने गंदी और नंगी राजनीति...

कांग्रेस ने वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया : PM मोदी

मेरठ। पीएम मोदी ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया. इस दौरान AI समिट में यूवा कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन करने पर पीएम मोदी ने कहा कि...

कांग्रेस ने वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया  pm मोदी

कांग्रेस ने वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया : PM मोदी |

मेरठ। पीएम मोदी ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया. इस दौरान AI समिट में यूवा कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन करने पर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की इन हरकतों का मामला लगातार चल रहा है. इन्होंने संसद में क्या किया? संसद में खुद कुछ नहीं कर पा रहे तो अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते, संसद चलने नहीं देते. इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है. दिल्ली में जो उन्होंने यह नंगा पन दिखाया. उससे उनके सारे साथी दल चौंक गए हैं, सबने उनसे किनारा कर लिया.

'AI ग्लोबल समिट, यह भाजपा का समारोह नहीं था'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, ये मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मेरी मां को गाली देने से इन्हें कोई परहेज़ नहीं है, उन्हें भाजपा, NDA से विरोध है, लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट, यह भाजपा का समारोह नहीं था और न ही भाजपा का कोई नेता वहां मौजूद था. 

'भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे'

पीएम मोदी ने कहा कि देश के सम्मान का कार्यक्रम था, लेकिन कांग्रेस ने परसो सारी मर्यादाएं तोड़ दी. पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं. एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं, जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे. 

उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए. पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? 

 

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: