प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

सेंसेक्स 78 अंक गिरा, निफ्टी की 25,816 के स्तर पर

शेयर मार्केट लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद

शेयर बाजारों में गुरूवार को तेज उठापटक देखने को मिला। शेयर बाजार में दिनभर काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। पूर्वाह्न के सयय हरे निशान में दिख रहे मार्केट में आखिरी घंटे एक बार फिर से बिकवाली हावी रही।

शेयर मार्केट लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद

शेयर मार्केट लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद

सेंसेक्स 78 अंक गिरा, निफ्टी की 25,816 के स्तर पर फ्लैट कलोजिंग

मुंबई।
भारतीय शेयर बाजारों में गुरूवार को तेज उठापटक देखने को मिला। शेयर बाजार में दिनभर काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। पूर्वाह्न के सयय हरे निशान में दिख रहे मार्केट में आखिरी घंटे एक बार फिर से बिकवाली हावी होती दिखी। सेंसेक्स अपने दिन के हाई से 350 अंकों तक टूट गया। क्लोजिंग के वक्त बाजार ज्यादातर लाल निशान में बंद हुआ। हालांकि वीकली एक्सपायरी  के दिन मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं। राहत की बात यह रही कि Nifty ने 25,800 का अहम स्तर बनाए रखा है।
कैपिटल मार्केट और IT शेयरों में इस दौरान खरीदारी रही। रियल्टी और मेटल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। एनर्जी, ऑटो और PSE शेयरों में दबाव रहा। अमेरिकी बाजारों में भी टेक्नोलॉजी और AI से जुड़े शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग हुई। इसी वजह से ग्लोबल सेंटीमेंट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 78 प्वाइंट गिरकर 84,482 पर बंद हुआ। निफ्टी बिना बदलाव के 25,816 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 14 प्वाइंट गिरकर 58,913 पर बंद हुआ। मिडकैप 203 प्वाइंट चढ़कर 59,592 पर बंद हुआ। 

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 14 पैसे मजबूत होकर 90.24 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है।

कमोडिटी फ्रंट पर भी चिंता बढ़ी. Brent crude की कीमत 0.65% चढ़कर $60.07 प्रति बैरल तक पहुंच गई। भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए कच्चे तेल की कीमतों में तेजी,  महंगाई का दबाव बढ़ा सकती है।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 24 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में बिकवाली रही। 

आज चढ़ने वाले शीर्ष शेयर - 

गुरूवार को इंडिगो का शेयर आज करीब 144.50 रुपये की तेजी के साथ 5,125 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। टीसीएस का शेयर आज करीब 63.40 रुपये की तेजी के साथ 3,281.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। मैक्स हैल्थ का शेयर आज करीब 16.90 रुपये की तेजी के साथ 1,048 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। टेक महिन्द्रा का शेयर आज करीब 25.60 रुपये की तेजी के साथ 1,605 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इनफोसिस का शेयर आज करीब 25.10 रुपये की तेजी के साथ 1,627.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

आज गिरने वाले शीर्ष शेयर -

सन फार्मा का शेयर आज करीब 46.90 रुपये की गिरावट के साथ 1,746 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। टाटा स्टील का शेयर आज करीब 2.39 रुपये की गिरावट के साथ 167.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। पॉवर ग्रिड का शेयर आज करीब 3.20 रुपये की गिरावट के साथ 257.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। एशियन पेंट का शेयर आज करीब 27.30 रुपये की गिरावट के साथ 2,758.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर आज करीब 10.80 रुपये की गिरावट के साथ 1,169 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ेंः

जीएसटी वृद्धि के बावजूद प्रीमियम दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी

https://www.primenewsnetwork.in/business/gst-increased-premium-bikes-sail-jump/101604

Related to this topic: