प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

भारत को मिली 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी

भारत को मिली 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

Commonwealth Games : भारत 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। करीब पन्द्रह वर्ष बाद गुजरात के अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स होंगे।

भारत को मिली 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारत को मिली 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी |

Commonwealth Games : भारत 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। करीब पन्द्रह वर्ष बाद गुजरात के अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स होंगे। ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों की आमसभा की बैठक में बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद शहर को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए औपचारिक मंजूरी मिल गई।

बुधवार को कॉमनवेल्थ स्पोर्ट जनरल असेंबली के दौरान 74 कॉमनवेल्थ सदस्य देशों और क्षेत्रों के डेलीगेट्स ने भारत की बिड को मंजूरी दी। बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व संयुक्त सचिव (खेल) कुणाल, भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा और गुजरात के खेल मंत्री हर्ष संघवी सहित अन्य लोगों ने किया।  कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलना भारत के लिए गर्व की बात है।

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अहमदाबाद के अलावा नाइजीरिया का अबुजा मेजबानी की दौड़ में शामिल था। लेकिन भारत बाजी मारने में सफल रहा। हालांकि, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने 2034 के खेलों की मेजबानी के लिए अफ्रीका के इस शहर के नाम पर विचार करने का फैसला किया गया है। 

कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) की मेजबानी कर रहा

भारत 15 साल के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 2010 में नई दिल्ली इन गेम्स का आयोजन किया गया था। तब भारतीय खिलाड़ियों ने 38 गोल्ड समेत 101 मेडल जीते थे। कामनवेल्थ गेम्स के अलावा, भारत 1951 और 1982 एशियन गेम्स की मेजबानी भी कर चुका है। 2003 में हैदराबाद में एफ्रो-एशियन कप का आयोजन भी हुआ था।

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अध्यक्ष डॉ डोनाल्ड रुकारे ने कहा, यह राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक नए सुनहरे दौर की शुरुआत है। भारत व्यापकता, युवा शक्ति, महत्वाकांक्षा, समृद्ध संस्कृति, अपार खेल-जुनून और प्रासंगिकता लेकर आता है। हम राष्ट्रमंडल खेलों के अगले शतक की शुरुआत मजबूत स्थिति में कर रहे हैं।

राष्ट्रमंडल खेल 2030 में अपने 100 साल भी पूरे कर रहे हैं। इसलिए एक समय ब्रिटेन का उपनिवेश रहे राष्ट्रों के खेल के 2030 के  संस्करण की मेजबानी हासिल करना विशेष महत्व रखता है। भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी हासिल करना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि देश 2036 में होने वाले ओलिंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करने की दौड़ में भी है। अहमदाबाद में काफी पहले से इन खेलों की मेजबानी के लिए तैयारियां चल रही थीं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-blunt-reply-to-china-arunachal-pradesh-is-an-integral-and-inseparable-part/98908

Related to this topic: