RPL in Rajasthan : एडहॉक कमेटी की अहम बैठक में राजस्थान क्रिकेट बोर्ड एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है. अब राजस्थान में IPL की तर्ज पर...
RPL in Rajasthan : राजस्थान क्रिकेट बोर्ड एसोसिएशन (RCA) ने एडहॉक कमेटी की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया है. अब राजस्थान में IPL की तर्ज पर ही राजस्थान प्रीमियर लीग आयोजित की जाएगी. विस्तृत रोडमैप बनाया जा रहा है. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के कंवेनर डॉ. मोहित यादव ने बताया कि RCA, जो अहम निर्णय लेती है. वो तय मानक संचालन प्रक्रिया के तहत ही लिए जाएंगे.
इसका उद्देश्य संगठन के कामकाज में पारदर्शिता लाना है. डॉ. मोहित यादव ने बताया कि राजस्थान सरकार और राजस्थान राज्य खेल परिषद को पत्र भेजे गए हैं. यह पत्र आरपीएल से संबंधित हैं. इसके साथ ही कई एजेंसियों की भूमिका को भी स्पष्ट किया गया है, ताकि जब इतना बड़ा आयोजन हो तो समन्वय स्थापित हो पाए.
उन्होंने कहा, बैठक में खिलाड़ियों के सम्मान को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है. मई के पहले सप्ताह में एक भव्य अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स को सम्मानित किया जाएगा. एडहॉक कमेटी के सद्स्य धनंजय सिंह खींवसर ने कहा कि कमेटी ने आगामी छह महीनों के भीतर राजस्थान प्रीमियर लीग जैसी प्रतियोगिता आयोजित कराने की योजना भी बनाई है, जिससे राज्य के खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिल सके.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-hikes-export-duty-on-diesel-and-atf-sharply/156616