क्विटंन डिकाक की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत को 51 रनों से हरा दिया।
डिकाक की बल्लेबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराया
टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी की
चंडीगढ़।
क्विटंन डिकाक की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत को 51 रनों से हरा दिया। डिकाक ने 46 गेंदों में 90 रन बनाये लेकिन वे शतक से चूक गये। इसी के साथ उसने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
पहले टी20 मैच में सरेंडर कर देने वाली दक्षिण अफ्रीका ने चंडीगढ़ क मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अच्छा खेल दिखाया। अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डीकॉक की 90 रनों की पारी के दम पर चार विकेट खोकर 213 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 162 रनों पर ही ढेर हो गई।
टी 20 इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 101 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में भारतीय टीम सीरीज में पहले से ही 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी थी। लेकिन दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने 51 रन से जीत हासिल कर शानदार कमबैक किया है।
तिलक के 62 रनों के बावजूद हारी टीम
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बैटिंग करने उतरी। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 214 रन का टारगेट दिया था। इसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम लगातार विकेट गंवाती गई और तिलक वर्मा की 62 रनों की दमदार पारी के बावजूद टीम केवल 162 रनों पर ही आउट हो गई और 51 रनों से हार गई। भारत की तरफ से दहाई की रन संख्या पार करने वाले एक अन्य खिलाड़ी अभिशेक रहे जिन्होंने आठ गेंदों में 17यरन बनाये। शुभमन गिल, वरूण और जसप्रीत जीरो पर जबकि शिवम दुबे एक रन पर आउट हुए।
इसे भी पढ़ेंः
सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान को किया दोषमुक्त
https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-mla-court-acquits-azam-khan-in-objectionable-remarks-case-against-army/100885