प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

26 वर्षीय युवक न्यूरो-बेहसेट डिजीज से पीड़ित..

26 वर्षीय युवक न्यूरो-बेहसेट डिजीज से पीड़ित, पहला मामला

MP News : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित जयारोग्य अस्पताल (JAH) ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

26 वर्षीय युवक न्यूरो-बेहसेट डिजीज से पीड़ित पहला मामला

26 वर्षीय युवक न्यूरो-बेहसेट डिजीज से पीड़ित, पहला मामला |

MP News : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित जयारोग्य अस्पताल (JAH) ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां न्यूरो-बेहसेट डिजीज का पहला मामला सामने आया है, जिसमें 26 वर्षीय युवक इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित पाया गया। समय पर सही पहचान और इलाज से मरीज की जान बच गई, जिससे JAH ने चिकित्सा इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

स्थिति गंभीर होने पर न्यूरोलॉजिकल विभाग में हुआ भर्ती

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, युवक कुछ समय से लगातार सिरदर्द, कमजोरी, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं और असामान्य लक्षणों से परेशान था। प्रारंभिक जांच में बीमारी की स्पष्ट पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन जब उसकी स्थिति गंभीर होने लगी तो उसे JAH के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विस्तृत जांच, एमआरआई और अन्य आवश्यक परीक्षणों के बाद न्यूरो-बेहसेट डिजीज की पुष्टि की।

न्यूरो-बेहसेट दुर्लभ व जटिल बीमारी

डॉक्टरों ने बताया कि न्यूरो-बेहसेट एक अत्यंत दुर्लभ और जटिल बीमारी है, जो सीधे मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है। समय पर निदान न होने पर यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। बीमारी की पुष्टि होते ही मरीज को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया और तत्काल इलाज शुरू किया गया।

युवक की हालत में सुधार और अब डिस्चार्ज

लगातार इलाज और विशेषज्ञों की निगरानी के बाद युवक की हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ। स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। फिलहाल मरीज पूरी तरह खतरे से बाहर है और नियमित फॉलोअप में रखा गया है।

चंबल क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि

JAH के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बताया कि यह ग्वालियर ही नहीं, बल्कि पूरे चंबल संभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मरीज और उसके परिजनों ने समय पर इलाज और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए JAH के डॉक्टरों और स्टाफ का आभार जताया है। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस सफलता से भविष्य में ऐसे दुर्लभ रोगों की पहचान और इलाज में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nishikant-dubey-after-papers-were-thrown-at-the-speaker/131774
 

Related to this topic: