MP News : ग्वालियर। यहां एक ऐसा ठगी का मामला सामने आया है, जिसके तार प्रदेश के पूर्व मंत्री के पुत्र तक पहुंच गया है।
MP News : ग्वालियर। यहां एक ऐसा ठगी का मामला सामने आया है, जिसके तार प्रदेश के पूर्व मंत्री के पुत्र तक पहुंच गया है। इस मामले में पीड़िता का कहना है कि उसे सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया गया और इसी भरोसे के आधार पर उससे रकम ली गई। लंबे समय बीतने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही पैसा वापस किया गया।
पीड़िता ने बताया, करीब 20 दिन पहले उसे सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया गया था। बातचीत के दौरान खुद को प्रभावशाली और राजनीतिक पहुंच वाला बताते हुए आरोपियों ने नौकरी लगवाने का दावा किया। बाद में उसे ग्वालियर बुलाकर दस्तावेजों की जांच और प्रक्रिया पूरी होने की बात कही गई।पीड़िता का आरोप है कि भरोसा जीतने के बाद उससे अलग-अलग चरणों में पैसे लिए गए। जब काफी समय बीतने के बाद भी कोई ठोस परिणाम नहीं निकला तो उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की।
शिकायत पर पुलिस और प्रशासन ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं,उनमें एक पूर्व मंत्री के बेटे का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। इससे यह मामला गरमा गय है। पर आरोपियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़िता के बयान, लेन-देन से जुड़े साक्ष्य और कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
यह मामला एक बार फिर नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी की घटनाओं की ओर ध्यान दिलाता है, जहां लोग मजबूरी और उम्मीद के चलते ठगों के जाल में फंस जाते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की नौकरी के लिए पैसे देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-spoke-at-ima-natcon2025/102775