जबलपुर। नशे में दुत्त एक रईशजादे युवक ने शहर के व्यस्ततम इलाके में करीब 1 किमोमीटर तक एमजी हेक्टर...
जबलपुर में बेकाबू SUV ने जमकर मचाया उत्पात, 1 किलोमीटर तक कई गाडियों को रौंदा
|
जबलपुर। नशे में दुत्त एक रईशजादे युवक ने शहर के व्यस्ततम इलाके में करीब 1 किमोमीटर तक एमजी हेक्टर लक्जरी वाहन से जमकर उत्पात मचाया। उसने कई वाहनों को टक्कर मारी। यह क्षेत्र ओमती थाना के अंतर्गत भवरताल गार्डन से रसेल चौक के बीच में है। घटना शनिवार देर रात की है।
सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, बेकाबू कार ने रास्ते में 3 कारों और कई दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
हादसे में 6 लोग घायल, जिसमें 2 पुलिसकर्मी
इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें ड्यूटी पर तैनात 2 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल और विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया।
बगीचे में टकराकर रुकी कार
अंत में, अनियंत्रित SUV एक बगीचे (सिंधिया पार्क के पास) की दीवार से जा टकराई, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पुलिस ने कार चला रहे युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम अनुराग सोनी (22) है।
चालक नशे में था
पुलिस जांच में सामने आया है कि चालक शराब के नशे में धुत था। ओमती थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात के समय सावधानी बरतें और नशे में वाहन चलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/if-the-police-take-any-action-know-what-avimukteshwarananda-said/145290