MP News : उज्जैन। जिले के घटिया थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि उज्जैन से घटिया तक बाइक से..
उज्जैन में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, चीख-पुकार सुनकर आरोपी की ग्रामीणों ने की धुनाई |
MP News : उज्जैन। जिले के घटिया थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि उज्जैन से घटिया तक बाइक से छोड़ने का झांसा देकर युवक महिला को सुनसान इलाके में ले गया। उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।घटना मंगलवार की बताई जा रही है।
साहिबखेड़ी तालाब के पास की घटना
यह वारदात ग्राम ढाबला रहवारी के पास साहिबखेड़ी तालाब के नजदीक हुई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने आरोपी को चप्पलों से पीटा, वहीं ग्रामीणों ने भी उसकी जमकर पिटाई की।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव भी किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
पीड़ित का मेडिकल परीक्षण होगा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा मामले में सभी पहलुओं की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mobile-calling-to-get-costlier-tariffs-hike-in-july/105765