प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

दुर्गापुर में 13 की सभा में दोनों रहेंगे मौजूद

बंगाल भाजपा में विवाद खत्म, शमिक और दिलीप करेंगे साझी रैली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता से गए चौबीस घंटा नहीं हुआ, उनके निर्देश पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने अमल करना शुरू कर दिया है।

बंगाल भाजपा में विवाद खत्म शमिक और दिलीप करेंगे साझी रैली

बंगाल भाजपा में विवाद खत्म, शमिक और दिलीप करेंगे साझी रैली

एकांत बैठक में हुआ फैसला , दुर्गापुर में 13 जनवरी को सभा में एक साथ रहेंगे मौजूद 

दिलीप घोष की विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होने की मंशा

कोलकाता।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता से गए चौबीस घंटा नहीं हुआ, उनके निर्देश पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने अमल करना शुरू कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य और पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद दिलीप घोष की बीच बैठक हुई और उनके बीच साझा कार्यक्रम करने की सहमति बनी। वे 13 जनवरी को बर्दवान जिले के तहत दुर्गापुर में रैली में साथ-साथ रहेंगे। 
भाजपा नेता अमित शाह तीन दिन के कोलकाता दौरे पर आए थे और उन्होंने प्रदेश भाजपा के नेताओ-कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बैठक की थी। शीर्ष के चार नेताओं से बिल्कुल अलग बैठक की थी और उन्होंने उन्हें कई खास निर्देश दिए थे। उन्होंने राज्य में होने बाले चुनाव को देखते हुए उन्हें मुख्य तौर पर आपसी मुनमुटाव को भुला मिलजुल कर तमाम कार्यक्रम करने को कहा था। 
भाजपा नेता दिलीप घोष का कहना है कि पार्टी के केंद्रीय नेता की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे पूरा करेंगे। जब वे प्रदेश अध्यक्ष के पर थे तो लोकसभा चुनाव में लोकसभा की 18 सीटों और विधानसभा की 77 सीटों पर जीत हुई। लेकिन उनके प्रदेश अध्यक्ष न रहते पिछले लोकसभा चुनाव में लोकसभा की आठ सीटें कम हो गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक करने के बाद वे पहले की तरह सक्रिय होकर पार्टी की स्थिति मजबूत करने में पीछे नहीं रहेंगे।
उनका कहना है कि पार्टी नेतृत्व उन्हें विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाना चाहता है तो वे उम्मीदवार हो सकते हैं। वे विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होना भी चाहते हैं।

इसे भी पढेंः

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के असंतुष्ट भाजपा नेताओं को किया संतुष्ट

https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-solved-party-internal-unrest/103244

 

Related to this topic: