West bengal : भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी सागर द्वीप पर जाकर कपिल मुनि मंदिर में पूजा-अर्जना और..
West bengal : भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी सागर द्वीप पर जाकर कपिल मुनि मंदिर में पूजा-अर्जना और उस इलाके में सभा की। पुलिस प्रशासन ने उन्हें सभा करन की अनुमति नहीं दी थी। वे कलकत्ता हाईकोर्ट की शरण में गए। हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस प्रशासन की अनुमति मिली और वे सभा कर सके।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कुछ महीने बाद मुख्यमंत्री नही रहेंगी और न ही टीएमसी की सरकार रहेगी। 2026 में होने वाले चुनावों में ममता बनर्जी और उनकी सरकार विदा हो जाएगी। इधर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने हुगली जिले के चंदननगर भाजपा की सभा में कहा कि टीएमसी, कांग्रेस व माकपा के हिंदुओं को विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देना चाहिए।
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु ने कहा कि इस राज्य के हिंदू-आदिवासी नरेंद्र मोदी और भाजपा को चाहते हैं। मोदी और भाजपा के प्रति हिंदुओं और आदिवासियों की आस्था है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति मुस्लिम समुदाय को भरोसा नहीं रह गया है। टीएमसी से निष्कासित विधायक व बाबरी मस्जिद का निर्माण कर रहे हुमायूं ( नव गठित जनता उन्नयन पार्टी के आला) और विधायक नौशाद सिद्दकी (आईएसएफ) पर मुस्लिम ससमुदाय भरोसा करने लगे हैं।
विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी का इशारा मुस्लिम समुदाय के वोटों के बंटवारे की तऱफ था। उन्होंने विभिन्न मुद्दों की चर्चा कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और दावा किया कि ममता बनर्जी का सत्ता से हटना तय है। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में जिक्र किया और कहा कि देश के सभी हिंदुओं को एक होकर इसका विरोध करना चाहिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भरोसा जताते हुए और केंद्र सरकार के कामकाज की सराहना की और कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पश्चिमं बंगाल के कल्याण के लिए इस बार विधानसभा चुनाव में टीएमसी, कांग्रेस व माकपा के हिंदुओं को भाजपा का साध देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/union-cabinet-approves-phase5a-of-delhi-metro/102394