प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

भाजपा नेता ने 5 लोगों को रौंदा

भाजपा नेता ने 5 लोगों को रौंदा, 2 की मौत

MP News : मुरैना। जिले के पोरसा में शुक्रवार रात को घर के बाहर अलाव सेक रहे पांच लोगों को भाजपा नेता ने कुचल दिया।

भाजपा नेता ने 5 लोगों को रौंदा 2 की मौत

भाजपा नेता ने 5 लोगों को रौंदा, 2 की मौत |

MP News : मुरैना। जिले के पोरसा में शुक्रवार रात को घर के बाहर अलाव सेक रहे पांच लोगों को भाजपा नेता ने कुचल दिया। सभी को ग्वालियर में भर्ती कराया गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में रामदत्त राठौर (65) और अर्णव उर्फ अन्नु लक्षकार (11) गंभीर रूप से घायल हो गये उन्हें ग्वालियर भेजा गया था, उनकी मौत हो गई।

शनिवार को पास्टमार्टम के बाद दोनों के शव पोरसा लाए जाएंगे तब उनका अंतिम संस्कार होगा। हादसे में कमलेश राठौर, गिर्राज राठौर और अभिषेक तोमर का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कार चला रहे भाजपा नेता को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पर कुछ देर बाद आरोपी पुलिस हिरासत से भाग गया। इस घटना से लोगों का गुस्सा बढ़ गया और राजमार्ग पर करीब 20 मिनट तक जाम लगाया। साथ ही पुलिस पर भी आऱोपी को भगाने का आरोप  लगाया। 

इधर, एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया, आरोपी दीपेंद्र भदौरिया को गिरफतार कर लिया गया है। घटना के बाद वह भाग गया था, इसलिए उसके परिजन को रात में थाने में बैठा कर रखा गया था। दबाव के चलते उसकी गिरफ्तारी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार पोरसा से जोटई की ओर जा रही थी। कार भाजपा युवा मोर्चा का नगर मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया चला रहा था। यह भी कहा गया है कि वह शराब के नशे में था। तेज रफ्तार के कारण वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sudhanshu-trivedi-spoke-on-sam-pitroda-statement/102681
 

Related to this topic: