West bengal : बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इसमें बड़े नामों की बात करें तो...
West bengal : बीजेपी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इसमें बड़े नामों की बात करें तो रूपा गांगुली, प्रियंका तिबरेवाल और निशीथ प्रमाणिक शामिल है. रूपा गांगुली सोनारपुर दक्षिण से चुनावी मैदान में उतरेंगी, जो राजनीति में एक बड़ा चेहरा हैं, वहीं केंद्रीय निशीथ प्रमाणिक माथाभांगा सीट से टिकट दिया गया है.
इसके अलावा इस लिस्ट में बीजेपी के पुराने नेताओं को ही शामिल नहीं किया गया है, बल्कि दूसरी पार्टी से आए नेताओं को भी इस सूची में शामिल किया गया है. पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय को मानिकतला से टिकट दिया गया है.
कौस्तव बागची को बैरकपुर से टिकट दिया गया है. आईपीएस अधिकारी रहे डॉ. राजेश कुमार को जगतदल सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है. इस लिस्ट में सितारों को भी टिकट दिया गया है. पापिया अधिकारी को टॉलीगंज सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है. प्रियंका तिबरेवाल को एंटाली से मैदान में उतारा गया है. अर्जुन सिंह को नोआपारा से टिकट दिया गया है.

बता दें कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया था. 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. 4 मई को रिजल्ट आ जाएगा. 2021 में 8 चरणों में मतदान हुआ था. अबकी बार दो चरणों में मतदान होंगे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-to-monitor-observers-with-special-team/150143