राजगढ़। जिले के नरसिंहगढ़ क्षेत्र में भोपाल-ब्यावरा फोरलेन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया...
राजगढ़ में मिट्टी के ढेर से टकराकर 5 बार पलटी कार, रायसेन की महिला की मौत, 6 से अधिक घायल |
राजगढ़। जिले के नरसिंहगढ़ क्षेत्र में भोपाल-ब्यावरा फोरलेन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गादिया स्कूल ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे- 46 पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर से टकरा गई, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पांच बार पलटी खा गई।
यह घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका रायसेन जिले की निवासी बताई जा रही है।
हादसे में आधा दर्जन लोग घायल
हादसे में आधा दर्जन (6 से अधिक) लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग नलखेड़ा से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। ओवरब्रिज के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर पर चढ़कर कई बार पलट गई। घटना की पूरी भयावहता पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य या लापरवाही के कारण छोड़े गए मिट्टी के ढेर अक्सर इस तरह के हादसों का सबब बनते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/up-political-shake-up-sbsp-split-leaders-join-vip/182360