प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बच्चा..

इंदौर में पतंग उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बच्चा, 70 फीसदी झुलसा

MP News : इंदौर। शहर में एक बार फिर बिजली से जुड़ी लापरवाही ने मासूम की जिंदगी खतरे में डाल दी।

इंदौर में पतंग उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बच्चा 70 फीसदी झुलसा

इंदौर में पतंग उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बच्चा |

MP News : इंदौर। शहर में एक बार फिर बिजली से जुड़ी लापरवाही ने मासूम की जिंदगी खतरे में डाल दी। पतंग उतारने के दौरान एक 9 साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में बच्चे के शरीर का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा जल गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के नगीन नगर इलाके की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, बच्चा बिजली के पोल पर चढ़कर पतंग निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी वह अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगते ही वह झुलस गया और नीचे गिर पड़ा।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। हादसा भयावह थी। 
मालूम हो कि शहर में दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है, जिसने प्रशासन और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से खुले और खतरनाक बिजली तारों की शिकायत कर रहे थे, लेकिन समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं बिजली विभाग से भी रिपोर्ट तलब की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बच्चे बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें, वहीं अभिभावकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/electricity-consumers-of-up-got-new-year-gift/102900

Related to this topic: