कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को उन वोटरों को मदद करने का निर्देश दिया है, जिनके...
CM ममता बनर्जी ने वोटरों की मदद के लिए TMC के नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश |
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को उन वोटरों को मदद करने का निर्देश दिया है, जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं या विचाराधीन वोटर की श्रेणी में रखे गए है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने इनके वोटर बनने का रास्ता बंद कर दिया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने रास्ता खोल दिया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग वोट कराने की घोषणा इसी महीने मे एक-दो सप्ताह बाद कर सकता है। टीएमसी नेताओं-कार्यकर्ताओ को चुनाव प्रचार में जुट जाना ही है, जिन वोटरों के नाम हटाए गए हैं, उन्हें फिर से वोटर बनाने के लिए सतर्कता से आवेदन कराएं। उनके कागजात ठीक ठाक हों, ताकि वे वोटर बन वोट दे सकें। वोट के दिन तक वोटर बनाने के कार्य किए जा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर दोहराया कि पश्चिम बंगाल में एक-डेढ करोड़ वैध वोटरों के नाम हटाए जाने की साजिश रची गई। वे इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गई। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सुन ली है। उन्होंने अपना कार्य कर दिया है और अब पार्टी के नेताओं-कार्यकर्तायों को वोटर की मदद करना है। उन्होंने इस घड़ी बीएलए टू की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-calls-oppositions-no-confidence-motion-regrettable/148587