प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नए प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश...

नए प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, पुराने की हत्या

सागर। जिले से एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। एक लड़की ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर...

नए प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश पुराने की हत्या

नए प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, पुराने की हत्या |

सागर। जिले से एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। एक लड़की ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर अपने पूर्व प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा आखिरी फोन कॉल की मदद से किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

कैसे उभरा विवाद?

मेघा और विकास पहले से रिश्ते में थे। मेघा अब अजय यादव के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन विकास उसे छोड़ नहीं रहा था। वारदात से पहले अजय यादव ने विकास को फोन पर धमकी दी कि "हम दोनों शादी करने वाले हैं। तू उसका पीछा छोड़ दे. वो मेरी है और मेरी ही रहेगी, जब विकास नहीं माना तो उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

मेघा ने जाल में फंसाया

मेघा ने विकास को उसकी लोकेशन बताकर जाल में फंसाया। अजय और उसके दोस्त लल्लू धानक ने विकास पर चाकू से ताबड़तोड़ 15 वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जब विकास के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाली तो आखिरी फोन कॉल और लोकेशन के आधार पर इन तीनों की संलिप्तता सामने आई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

​आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

​तीनों आरोपी अजय यादव, मेघा और लल्लू धानक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mp-raghav-chadha-demands-free-incoming-calls-for-prepaid-users/148565


 

Related to this topic: