प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

दिनदहाड़े डॉक्टर पर 11 बार चाकू से हमला..

जबलपुर में दिनदहाड़े डॉक्टर पर 11 बार चाकू से हमला, मौके पर मौत; जांच जारी

MP News : जबलपुर। यहां एक सनसनीखेज वारदात में डॉक्टर महेंद्र साहू की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई।

जबलपुर में दिनदहाड़े डॉक्टर पर 11 बार चाकू से हमला मौके पर मौत जांच जारी

जबलपुर में दिनदहाड़े डॉक्टर पर 11 बार चाकू से हमला, मौके पर मौत; जांच जारी |

MP News : जबलपुर। यहां एक सनसनीखेज वारदात में डॉक्टर महेंद्र साहू की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई। जबलपुर–भोपाल हाईवे पर सहाजपुर पुल के पास उनका शव 11 से अधिक चाकू के घावों के साथ मिला। पुलिस को आशंका है कि कार खराब होने के बाद उन पर हमला किया गया। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वारदात शुक्रवार को अंजान दिया गया।फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, यह घटना जबलपुर–भोपाल हाईवे पर सहाजपुर पुल के नीचे हुई। राहगीरों ने सड़क किनारे खून से लथपथ शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।मृतक की पहचान डॉ. महेंद्र साहू के रूप में हुई है, जो पाटन थाना क्षेत्र के भुवारा गांव के निवासी थे।पुलिस के अनुसार, डॉ. साहू गुरुवार शाम करीब 5 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वे कार से उज्जैन जा रहे हैं।

हत्या का मामला दर्ज

सहाजपुर गांव के पास उनकी कार कथित तौर पर खराब हो गई थी। वे सड़क किनारे खड़े थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गला रेत दिया और कई बार चाकू से वार कर मौके पर ही हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही भेड़ाघाट पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी जांच की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

रक्त के नमूने और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं

मृतक के पिता महेश साहू ने कहा कि परिवार को ऐसी किसी घटना की आशंका नहीं थी और उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। एफएसएल अधिकारी नीता जैन ने बताया कि रक्त नमूने और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।एळभेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने पुष्टि की कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/maulana-madani-spoke-about-the-violence-against-hindus-in-bangladesh/103105

 

 

Related to this topic: