प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

SIR के कार्यों में गड़बड़ी के चलते चुनाव आयोग..

SIR के कार्यों में गड़बड़ी के चलते चुनाव आयोग का एक्शन, दोषी पांच अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश

Election Commission : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एसआइआर के तहत हो रहे कार्यों में हो रही गड़बड़ियों के मद्देनजर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।

sir के कार्यों में गड़बड़ी के चलते चुनाव आयोग का एक्शन दोषी पांच अधिकारियों के खिलाफ fir दर्ज करने का आदेश

SIR के कार्यों में गड़बड़ी के चलते चुनाव आयोग का एक्शन |

Election Commission : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एसआइआर के तहत हो रहे कार्यों में हो रही गड़बड़ियों के मद्देनजर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। उसने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल को पांच दोषी अधिकारियों को खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने सीइओ को कहा है कि वे उन जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) को निर्देश दें कि वे तुरत अपने अधीन दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। 

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने अगस्त में दो चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और दो सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) को गंभीर लापरवाही और कर्तव्य के पालन में विफल होने के कारण निलंबित करनमे आदेश दिया था। इन अधिकारियों पर ईआर डेटाबेस के लागिन क्रेडेंशियल्स अनधिकृत व्यक्तियों के साथ साझा कर डेटा सुरक्षा नीति का अनदेखा करने का आरोप है। 

चुनाव आयोग ने दक्षिण चौबीस परगना के ईआरओ देबोत्तं दत्ता, ईआरओ तथागत मंडल और उनेक डेटा एंट्री आपरेटर सुरोजित हलदर को निलंबित किया था। उसके बाद पूर्व मेदिनीपुर जिले के ईआरओ बिप्लव सरकार और ईईआरओ सुदीप्त दास को भी निलंबित किया था। राज्य सरकार नमे 20 अगस्त को इन अधिकारियों को निलंबित कर दिया था, लेकिन इन अधिकारियों के खिलाफ अफआईआर दर्ज नहीं कराया गया था

जबकि चुनाव आयोग ने एफआईआर दर्ज करने का भी आदेश दिया था। चुनाव आयोग ने चेतावनी दी है कि इन दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई तो इस गंभीरता से लिया जाएगा। चुनाव आयोग ने सीईओ को कहा है कि वे चुनाव आयोग को यह रिपोर्ट दे कि उसके आदेश का पालन हुआ या नहीं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/usa-parliamentarian-write-umar-khalid/103379

Related to this topic: