प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

शहर का हर तीसरा व्यक्ति विटामिन D की कमी का..

शहर का हर तीसरा व्यक्ति विटामिन D की कमी का शिकार

MP News : इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल इंदौर में गंभीर स्वास्थ्य समस्या सामने आई है। हाल के स्वास्थ्य परीक्षण में पता चला कि..

शहर का हर तीसरा व्यक्ति विटामिन d की कमी का शिकार

शहर का हर तीसरा व्यक्ति विटामिन D की कमी का शिकार |

MP News : इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल इंदौर में गंभीर स्वास्थ्य समस्या सामने आई है। हाल के स्वास्थ्य परीक्षण में पता चला कि शहर में हर तीसरा व्यक्ति विटामिन-D की कमी से जूझ रहा है। करीब 9 हजार से अधिक लोगों की जांच में यह चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है।

37 फीसदी लोग कमी से जूझ रहे हैं

रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में महिलाओं और पुरुषों दोनों में 36 से 37 प्रतिशत लोग विटामिन-D डिफिशिएंसी का शिकार पाए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति आने वाले समय में हड्डियों से जुड़ी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है।

वर्क फ्रॉम होम और एसी लाइफस्टाइल है वजह

डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन-D की कमी का सबसे बड़ा कारण वर्क फ्रॉम होम, लंबे समय तक एसी में रहना और धूप से दूरी है। लोग दिन का अधिकांश समय घर या ऑफिस के अंदर बिता रहे हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त सूर्य की रोशनी नहीं मिल पा रही।

इसलिए विटामिन-D जरूरी

विटामिन-D हड्डियों को मजबूत रखने, इम्युनिटी बढ़ाने और मांसपेशियों की सही कार्यप्रणाली के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से थकान, हड्डियों में दर्द, जोड़ों की समस्या और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

धूप में रहें, संतुलित आहार लें, जरूरत पर सप्लीमेंट भी लें

विशेषज्ञों ने लोगों को रोजाना कुछ समय सुबह की धूप में बिताने, संतुलित आहार लेने और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लेने की सलाह दी है। साथ ही, नियमित स्वास्थ्य जांच पर भी जोर दिया गया है।

समय रहते जागरूक होना जरूरी

इंदौर में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल अब स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते जागरूकता नहीं बढ़ाई गई, तो आने वाले समय में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nishikant-dubey-after-papers-were-thrown-at-the-speaker/131774

Related to this topic: