सागर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक डॉक्टर ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या...
सागर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक डॉक्टर ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पत्नी सीमा की हत्या के बारे में बताया जाता है कि उसके पति डॉक्टर का एक कॉलेज छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
क्या है मामला?
डॉक्टर नीलेश पटेल ने अपनी प्रेमिका के चक्कर में अपनी पत्नी सीमा की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को छुपाने और सबूत मिटाने के लिए उसने अपने दो सहयोगियों की मदद ली। उन्होंने शव को एक कार में रखा और उसे आग के हवाले कर दिया ताकि यह एक दुर्घटना लगे।
निलेश व दो सहयोगी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए डॉक्टर नीलेश पटेल और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की तहकीकात जारी है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/akhilesh-yadav-surrounded-the-up-government-regarding-law-and-order/150878