प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वोटरो की सुविधा के लिए सुनवाई केंद्र उनके घर के...

टीएमसी की मांग...वोटरों की सुविधा के लिए सुनवाई केंद्र उनके घर के नजदीक बनाए जाएं

West bengal : पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के समक्ष बीएलओ ने काम का बोझ लादने के विरोध में प्रदर्शन किया।

टीएमसी की मांगवोटरों की सुविधा के लिए सुनवाई केंद्र उनके घर के नजदीक बनाए जाएं

वोटरों की सुविधा के लिए सुनवाई केंद्र उनके घर के नजदीक बनाए जाएं |

West bengal : पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के समक्ष बीएलओ ने काम का बोझ लादने के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस ने कुछ बीएलओ को गिरफ्तार कर थाने मे उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के नेतृत्व में टीएमसी की ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया और वोटरों की सुविधा के लिए उनके घर के नजदीक केंद्रों का निर्धारण कर सुनवाई करने की मांग की। 

मिली जानकारी के अनुसार, बीएलओ ने मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात करना चाहा, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका। इस बीएलओ उग्र हो गए और बैरिकेट तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने उग्र बीएलओ को नियंत्रित करने के लिए गिरफ्तारी की और गिरफ्तार बीएलओ के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज करवाया। 

बीएलओ की मांग है कि लगातार उन पर काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है। अब उन्हें वोटरों के घर सुनवाई के लिए जारी आदेश को पहुंचाने के लिए कहा जा रहा है। चुनाव आयोग यह काम नव नियुक्त माइक्रो आबजार्बर से ले सकता है। सुनवाई के दौरान वोटरों के साथ रहना भी उनके लिए संभव नहीं है। उनके साथ ज्यादती हो रही है। 

मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात करने के बाद वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य न बताया कि टीएमसी की ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी का ध्यान वोटरों की समस्याओं की ओर खींचा गया। मांग की गई की वोटरों की सुविधा के लिए उनके घरों के नजदीक उनकी सुनवाई के केंद्र खोल खोले जाए। सुनवाई के केंद्र दूर होने पर वे दिए गए समय पर नहीं पहुंच पाएंगे और ऐसी स्थिति में वोटर लिस्ट से उनका नाम कटने की संभावना बढ़ जाएगी। स्कूलों, बैंकों, पोस्ट आफिसों में सुनवाई के लिए केंद्र बनाए जा सकते हैं।  

टीएमसी नेताओं ने कहा कि बहुत सारे वोटर रोजगार के चलते इस राज्य से बाहर चले गए हैं। वे समय पर मौजूद नहीं हो पायेंगे। ऐसी स्थिति में उनके घर के लोगों से पूछताछ और कागजात देख कर अनुपस्थित वोटर की समस्या का समाधान किया जा सकता है।

टीएमसी नेताओं ने कुछ उन वोटरों की सूची सौंपी जिन्हें मृत दिखाया गया है लेकिन वे जिंदा हैं। उन्होंने उन वोटरों की समस्या के बारे में जिक्र किया जिन्हें गणना 2025 के वोटर लिस्ट में नाम रहते गणना फार्म नहीं मिला है। टीएमसी नेताओं ने मिलान समेत मुख्य-मुख्य समस्यओं का जिक्र किया। वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी ने उनकी मांगों को चुनाव आयोग तक पहुंचा देंगे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/people-in-pok-troubled-by-power-outages/102264

Related to this topic: