प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पत्नी की हत्या की, फिर फांसी पर झूला पति...

पत्नी की हत्या की, फिर फांसी पर झूला पति, पारिवारिक विवाद का अंदेशा

इंदौर। शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

पत्नी की हत्या की फिर फांसी पर झूला पति पारिवारिक विवाद का अंदेशा

पत्नी की हत्या की, फिर फांसी पर झूला पति, पारिवारिक विवाद का अंदेशा |

इंदौर। शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

लंबे समय से विवाद की बात

जानकारी के मुताबिक घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की गली नंबर 3 की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

आसपास के लोग जमा हो गये

घटना का पता तब चला जब घर के बच्चे दूध लेने के लिए बाहर गए हुए थे। जब वे दूध लेकर वापस लौटे तो उन्होंने अपने पिता को फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह देखकर बच्चे घबरा गए और शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक शेयर मार्केट से जुड़ा काम करता था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। 

पुलिस कर रही है पूछताछ

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mp-raghav-chadha-demands-free-incoming-calls-for-prepaid-users/148565

Related to this topic: