खजुराहो। यहां के विश्वप्रसिद्ध कंदरिया महादेव और जगदंबी मंदिरों में अब बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाइड्रोलिक सीज़र लिफ्ट..
खजुराहो मंदिरों में बुजुर्ग, गर्भवती और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए हाइड्रोलिक सीज़र लिफ्ट शुरू |
MP News : खजुराहो। यहां के विश्वप्रसिद्ध कंदरिया महादेव और जगदंबी मंदिरों में अब बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाइड्रोलिक सीज़र लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। यह पहल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा की गई है।
पश्चिमी समूह के इन मंदिरों में सीढ़ियाँ काफी खड़ी हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं को दर्शन में कठिनाई होती थी। नई लिफ्ट से अब उन्हें सीढ़ियाँ चढ़ने-उतरने में आसानी होगी। लिफ्ट पूरी तरह निःशुल्क है।उपयोग के लिए केवल पहचान पत्र दिखाना होगा। सक्षम (एबल-बॉडीड) व्यक्ति इस सुविधा का उपयोग नहीं कर सकेंगे, ताकि जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिल सके।
ASI की टीम द्वारा लिफ्ट का परीक्षण करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इसकी सुरक्षा और संचालन क्षमता की जांच की जा रही है। पुरातत्व अधीक्षक डॉ. शिवकांत वाजपेयी ने बताया कि ASI इन श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों को लेकर संवेदनशील है, इसी कारण यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
लिफ्ट का उपयोग करने वाले पर्यटकों ने इस पहल की सराहना की है। बेंगलुरु से आए वरिष्ठ नागरिक वैश्वराज ने बताया कि उन्हें घुटनों में गंभीर दर्द है और सीढ़ियाँ चढ़ना उनके लिए संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाएँ अन्य स्मारकों पर भी होनी चाहिए, ताकि सभी लोग हमारी विरासत का आराम से आनंद ले सकें।इस व्यवस्था को समावेशी पर्यटन (Inclusive Tourism) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे हर वर्ग के लोग बिना किसी कठिनाई के खजुराहो के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/akhilesh-yadav-said-there-are-more-than-118-fir-in-36-districts/101846