प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

खानूगांव व VIP रोड पर मिले अवैध निर्माण...

खानूगांव व VIP रोड पर मिले अवैध निर्माण

भोपाल। मप्र की राजधानी की जीवनरेखा “बड़ा तालाब” को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है...

खानूगांव व vip रोड पर मिले अवैध निर्माण

खानूगांव व VIP रोड पर मिले अवैध निर्माण |

भोपाल। मप्र की राजधानी की जीवनरेखा “बड़ा तालाब” को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने तालाब के कैचमेंट एरिया और किनारों का निरीक्षण किया, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण सामने आए हैं।

​इन इलाकों में सर्वे

टीमों ने मुख्य रूप से खानूगांव, VIP रोड, करबला और लालघाटी इलाकों में सर्वे किया। इसके साथ  निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान तालाब की सीमा के भीतर कई पक्के और अस्थायी निर्माण पाए गए। प्रशासन ने इन अवैध ढांचों पर लाल निशान (Red Marks) लगा दिए हैं।

क्या होगी कार्रवाई?

अधिकारियों के अनुसार, आगामी कार्रवाई में सीमांकन (Demarcation) की प्रक्रिया पूरी होते ही इन अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा।

​उच्च स्तरीय बैठक में विचार

​हाल ही में हुई हाई-लेवल मीटिंग में यह बात सामने आई थी कि पिछले कुछ दशकों में अतिक्रमण के कारण बड़ा तालाब का क्षेत्रफल काफी कम हो गया है। एनजीटी (NGT) के सख्त निर्देशों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद, जिला प्रशासन ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है।

​प्रशासनिक अधिकारी ने कहा

प्रशासनिक अधिकारी कहा कि बड़ा तालाब हमारी धरोहर है। इसके कैचमेंट एरिया में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीमांकन के बाद नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: