प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

नर्मदापुरम में सिरफिरे आशिक ने की एकतरफा प्यार..

नर्मदापुरम में सिरफिरे आशिक ने की एकतरफा प्यार में छात्रा की हत्या

MP News : नर्मदापुरम। यहां एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने 17 वर्ष की छात्रा की हत्या कर शव को नर्मदा नदी में फेक दिया।

नर्मदापुरम में सिरफिरे आशिक ने की एकतरफा प्यार में छात्रा की हत्या

नर्मदापुरम में सिरफिरे आसिक ने की एकतरफा प्यार में छात्रा की हत्या |

MP News : नर्मदापुरम। यहां एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने 17 वर्ष की छात्रा की हत्या कर शव को नर्मदा नदी में फेक दिया। सिरफिरे ने हत्या से पहले दुष्कर्म भी किया। उसके बाद छात्रा का गला दबा कर हत्या कर दिया। साक्ष्य मिटाने नदी में शव को फेक दिया। पुलिस ने आरोपी आकाश सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता से एकतरफा प्यार करता था। दस दिन से पीडित ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। इससे वह नाराज था। फिर घूमने के बहाने उसे लेकर 28 दिसंबर को निकला। बुधनी रोड पर पुल के नीचे खर्राघाट पर उसने जबरदस्ती की। उधर 29 दिसंबर को पीड़िता का फोन बंद आ रहा था। इसपर नाबालिग के परिवार वालों ने नाबालिग की सहेली को काल कर पूछा। उसने बताया कि रात में अपने एक दोस्त के साथ घूमने बताकर निकली थी। 

एसडीपीओ जितेंद्र पाठक ने बताया कि 29 दिसंबर को कोतवाली थाने में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। उधर, परिजन ने आरोपी आकाश सोलंकी पर शंका जताई। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने उधर-उधर की बातों में उलझाया और मनगढंत कहानी सुनाकर पुलिस को गुमराह करता रहा।

इससे आशंका हुई कि किशोरी के साथ कुछ गलत हुआ। तब पुलिस ने टीआई कंचन सिंह ठाकुर के नृतृत्व में टीम गठित की। टीम ने एसडीईआरएफ के सहयोग से नर्मदा नदी के इलाके में खोज की। दो दिन तक तलाशी चला और उसके बाद  ग्राम रंढाल के नजदीक लड़की का शव बरामद कर लिया गया। शव का नर्मदापुरम के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसी के आधार पर धारा 64, 103 और भादंस 5/6 पास्को कानून भी जोड़ा गया। 

पुलिस ने बताया, आकाश सोलंकी लड़की से एकतरफा प्यार करता था। करीब दो हफ्ते पहले लड़की ने बात करना बंद कर दिया था। इससे वह गुस्से में था और एक रात अंतिम बार बात मिलने के लिए बुलाया। बातों में उलझाकर पुल के नीचे ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नदीं में प्रवाहित कर दिया। 

https://www.primenewsnetwork.in/india/allahabad-high-court-big-decision-rent-dispute/103344
 

Related to this topic: