प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मकान मालिक के बेटे ने चलाई गोली..

खेल-खेल में फायर, मकान मालिक के बेटे ने चलाई गोली, किरायेदार के बेटे की मौत

MP News : मुरैना। खेल-खेल में एक 14 साल के लड़के ने रायफल से फायर कर दिया।

खेल-खेल में फायर मकान मालिक के बेटे ने चलाई गोली किरायेदार के बेटे की मौत

खेल-खेल में फायर, मकान मालिक के बेटे ने चलाई गोली |

MP News : मुरैना। खेल-खेल में एक 14 साल के लड़के ने रायफल से फायर कर दिया। साथ खेल रहे दूसरे बच्चे के सिर में लगी औऱ उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज पर आसपास के लोक एकत्रित हो गए। पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बच्चे के शव को मर्चुरी पोरसा पहुंचाया। पुलिस ने रायफल जब्त कर लिया है औऱ नाबालिग के पिता को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। अब बच्चे के शव का पोस्टमार्टम होगा। यह घटना पोरसा के संजय नगर में शनिवार को घटी। 

किरायदार औऱ मकान मालिक के तीन बच्चे खेल रहे थे। मकान मालिक के बेटे ने अपने पिता की 315 बोर की लाइसेंसी रायफल से फायर कर दिया। गोली किरायदार के बेटे को लगी। बताया जाता है कि शनिवार रात 10 बजे किरायेदार धर्मराज सिंह तोमर का बेटा ऋषभ तोमर, मकानमालिक के दो बेटों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहे थे।

कमरे में देखा कि..

कमरे में तीन ही बच्चे थे, तभी मकान मालिक के बेटे ने दीवार पर टंगी पिता की 315 रायफल उतार ली। वह रायफल से खेलने लगा औऱ अचानक गोली चल गई। गोली सीधे ऋषभ के सिर में लगी औऱ उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज पर सभी ऊपर की तरफ दौड़े। कमरे में देखा कि ऋषभ तोमर जमीन पर पड़ा था और गोली सिर में लगने के कारण काफी खून बह चुका था। 

नाबालिग के पिता गार्ड हैं, इसलिए रायफल रखते हैं। यह रायफल लाइसेंसी है। एक दिन पहले ही छुट्टी सेकर पोरसा आये थे शनिवार सुबह रायफल घर पर रखकर गांव चले गये और इधर घर में घटना घट गई। इस बीच मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। कहा, घटना दूसरी रायफल से हुई जिसे लेकर मकान मालिक भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा, मामले की जांच कर रहे हैं।

 https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-spoke-at-ima-natcon2025/102775

Related to this topic: