प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

MP News : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा - निंदनीय..

MP News : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा - ऐसा आदेश पारित करना असंवैधानिक और निंदनीय

MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल के एक कोर्ट द्वार बिना कारण बताए संक्षिप्त फैसले देने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

mp news   मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा - ऐसा आदेश पारित करना असंवैधानिक और निंदनीय

MP News : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा - ऐसा आदेश पारित करना असंवैधानिक और निंदनीय |

MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल के एक कोर्ट द्वारा बिना कारण बताए संक्षिप्त फैसले देने पर कड़ी आपत्ति जताई है। जस्टिस राजेंद्र कुमार वाणी की एकल पीठ ने कहा, ऐसा फैसला देना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि निंदनीय भी है। अपीलीय कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को रद्द करने के लिए कोई तर्क नहीं दिया। इसमें रिकार्ड में मौजूद साक्ष्यों का मूल्यांकन और विश्लेषण शामिल है। अपीलीय न्यायालय के न्यायिक अधिकारी से अपेक्षा नहीं की जाती है कि मामले पर विचार किये बिना औऱ साक्ष्यों पर विचार किये बिना इस प्रकार के संक्षिप्त, सारगर्भित और अस्पष्ट आदेश पारित करें।

दरअसल, भापाल की ट्रायल कोर्ट ने मारपीट के एक मामले में आरोपी बाबूलाल मालवीय को छह महीने की कठोर कारावास और 1 हजार जुर्माने की सजा सुनाई थी। बाबूलाल ने अपीलीय कोर्ट में ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी। अपीलीय कोर्ट ने आदेश दिया कि दोनों पक्ष के तर्क सुने गए, ट्रायल कोर्ट से मिले मूल प्रकरण का अवलोकन किया गया। अपील स्वीकार योग्य पाए जाने पर स्वीकार की जाती है। अपीलार्थी को दोषमुक्त किया जता है। राज्य सरकार ने अपीलीय कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। 

सुप्रीम कोर्ट ने बानी सिंह सहित कई अन्य प्रकरण में कहा कि कानून स्पष्ट रूप से अपेक्षा करता है कि अपीलीय कोर्ट अपील का निपटारा गुण व दोष के आधार पर करे। ट्रायल कोर्ट के फैसले में दिए गए तर्कों का अध्ययन करे और रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों के साथ तर्कों की भी जांच करे। ऐसा इसलिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि निचली अदालत द्वारा दर्ज किए गए तर्क और निष्कर्ष रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री के अनुरुप हो। 

https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-said-election-commission-is-working-in-collaboration-with-the-bjp/101180

Related to this topic: