MP News : शिवपुरी। जिले के खेरोना गांव में शादीशुदा महिला से कथित प्रेम संबंध के चलते 24 वर्षीय युवक दिलीप आदिवासी की लाठी और लोहे की रॉड से..
शिवपुरी में शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या |
MP News : शिवपुरी। जिले के खेरोना गांव में शादीशुदा महिला से कथित प्रेम संबंध के चलते 24 वर्षीय युवक दिलीप आदिवासी की लाठी और लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है, जिनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान दिलीप आदिवासी के रूप में हुई है। यह घटना जिले के खोड़ पुलिस चौकी अंतर्गत खेरोना गांव की है। पुलिस के अनुसार, दिलीप आदिवासी का उसी गांव की 22 वर्षीय शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था।
आरोप है कि दिलीप महिला के साथ भागने की योजना बना रहा था। इसी दौरान महिला के परिजनों ने दिलीप को पकड़ लिया और लाठियों व लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल दिलीप को उसके घर ले जाया गया, जहां तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई।
हालांकि, बाद में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके पश्चात मृतक की मां कमला आदिवासी ने खोड़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में फूलसिंह आदिवासी, पदम आदिवासी, बबलू आदिवासी, अमर सिंह आदिवासी, मेघा आदिवासी, तुलसी आदिवासी और उषा आदिवासी शामिल हैं। खोड़ पुलिस चौकी प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि आरोपी अमर आदिवासी और उसकी पत्नी उषा आदिवासी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
हालिया कार्रवाई में अन्य तीन आरोपियों—मंगल उर्फ मेघा उर्फ मंघा आदिवासी, बबलू आदिवासी और पदम आदिवासी—को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-said-on-gramg-law-milestone-in-the-field-of-rural-development-in-india/103801