प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात..

100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, बेटियों पर डर का साया

MP News : भोपाल। राजधानी में युवतियों पर कटर से सिलसिलेवार हमला करने वाले ‘सीरियल “कटर मैन” ने शहर में दहशत फैला दी है।

100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात बेटियों पर डर का साया

100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, बेटियों पर डर का साया |

MP News : भोपाल। राजधानी में युवतियों पर कटर से सिलसिलेवार हमला करने वाले ‘सीरियल “कटर मैन” ने शहर में दहशत फैला दी है। बाइक सवार आरोपी एक ही रात में तीन अलग-अलग इलाकों में हमला कर फरार हो गया। लगातार हो रही वारदातों के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रात के समय सुनसान इलाकों में अकेली जा रही युवतियों को निशाना बनाया। अचानक पास आकर कटर से हमला कर वह बाइक से फरार हो गया। हमलों में घायल युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे, 100 से अधिक पुलिस तैनात

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध बाइक सवारों से पूछताछ भी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

कई इलाकों में शाम के बाद बाहर नहीं नकल रहे

लगातार घटनाओं के बाद खासकर छात्राओं और कामकाजी युवतियों में डर का माहौल है। कई इलाकों में लोग शाम के बाद बाहर निकलने से बच रहे हैं। परिजनों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

अपील, सुनसान इलाको में न जाएं व बाइक सवार की सूचना दें

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अकेले सुनसान इलाकों में न जाएं, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या बाइक सवार की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।

आरोपी की पहचान के प्रयास तेज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/critical-minerals-alliance-will-transform-india-into-a-global-hub-transforming/132140

Related to this topic: