भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी का एम्स, देश का ऐसा पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मरीजों और...
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी का एम्स, देश का ऐसा पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मरीजों और उनके परिजनों का 'डिजिटल गाइड' बनेगा। अब अस्पताल परिसर में QR कोड स्कैन करने पर मोबाइल पर वार्ड या लैब की जानकारी हासिल की जा सकती है।
इससे रोजाना आने वाले 10 से 12 हजार मरीजों को अब किसी से रास्ता पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक जैसी दिखने वाली इमारतों और बड़े कैंपस के बीच अब सफर आसान हो जाएगा। इससे प्रतिदिन इलाज और जांच के लिए आने वाले हजारों लोगों का समय बचेगा। मोबाइल ऐप या QR कोड के जरिए सीधे गंतव्य तक पहुँचेंगे। बड़े कैंपस में इमारतों के बीच भटकने की समस्या अब खत्म होगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101