प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

आवारा कुत्ते के हमले से भाई को बचाने डट गई..

आवारा कुत्ते के हमले से भाई को बचाने के लिए डट गई 8 साल की बच्ची

MP News : राजगढ़। मानवता और साहस को झकझोर देने वाली घटना राजगढ़ जिले से सामने आई है।

आवारा कुत्ते के हमले से भाई को बचाने के लिए डट गई 8 साल की बच्ची

आवारा कुत्ते के हमले से भाई को बचाने के लिए डट गई 8 साल की बच्ची |

MP News : राजगढ़। मानवता और साहस को झकझोर देने वाली घटना राजगढ़ जिले से सामने आई है, जहां महज आठ साल की बच्ची ने अपनी जान जोखिम में डालकर अपने छोटे भाई की जिंदगी बचा ली। आवारा कुत्ते के अचानक हमले में जब पांच वर्षीय बच्चा बुरी तरह घायल हो गया और खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा, तब उसकी बड़ी बहन बिना डरे कुत्ते से भिड़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची करीब तीन मिनट तक लगातार कुत्ते से जूझती रही। उसने अपनी टी-शर्ट उतारकर भाई के सिर पर बांधी ताकि बहते खून को रोका जा सके और साथ ही कुत्ते को दूर भगाने की कोशिश करती रही। बच्ची की सूझबूझ और हिम्मत के चलते कुत्ता पीछे हट गया और बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर प्राथमिक मदद मिलने से बच्चे की हालत अब स्थिर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची ने जिस साहस और समझदारी का परिचय दिया, वह उम्र से कहीं अधिक है।

इस घटना ने एक बार फिर आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। यह घटना न सिर्फ एक बहन के प्रेम की मिसाल है, बल्कि यह भी दिखाती है कि संकट की घड़ी में हिम्मत और समझदारी कितनी बड़ी ताकत बन सकती है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/south-korean-man-stabbed-to-death-in-greater-noida-live-in-partner-arrested/103673
 

Related to this topic: