Rajasthan : जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र - 2 चलाया जा रहा है...
आरोपियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चक्र - 2, पुलिस को मिल रही बड़ी कामयाबी |
Rajasthan : जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र - 2 चलाया जा रहा है. जिसके तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कुआं थाना पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद में दबिश दी और हिस्ट्रीशीटर विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया. यह 23 सालों से फरार चल रहा था. पुलिस लंबे समय से इस अपराधी की तलाश कर रही थी.
पुलिस के मुताबिक, विजयपाल के खिलाफ कुल 8 गंभीर मामले दर्ज हैं. इसमें हत्या, अपहरण, चोरी शामिल है. पुलिस टीम ने उसको पकड़ने के लिए अलग रणनीति बनाई. कुआं थानाधिकारी के नेतृत्व में पूरी टीम काम कर रही थी. पुलिस ने ग्रामीण का वेश धारण किया. उसकी लोकेशन ट्रेस की गई. पुलिस ने समय का इंतजार किया. सही समय पर उसे दबोच लिया गया. यह पूरी कार्रवाई फिल्मी अंदाज हुई.
बता दें कि आरोप पर 5,000 रुपये का इनाम था. इसके अलावा वांछित अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान में एक और सफलता मिली है. जिसमें एक आरोपी दुष्कर्म के आरोप में 30 फरार चल रहा था. उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. उसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने चाय और सब्जी बेचने वाले का वेश धारण किया. मौके पर आरोपी को पकड़ लिया.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/up-political-shake-up-sbsp-split-leaders-join-vip/182360