प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्राचीन मंदिर में दुर्लभ पक्षियों का जोड़ा दिखा..

प्राचीन मंदिर में दुर्लभ पक्षियों का जोड़ा दिखा, ‘गरुड़ देव’ होने का दावा

MP News : नरसिंहपुर। शहर में स्थित प्राचीन नरसिंह मंदिर में दिखा एक अजीब पक्षियों के जोड़े ने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है।

प्राचीन मंदिर में दुर्लभ पक्षियों का जोड़ा दिखा ‘गरुड़ देव’ होने का दावा

प्राचीन मंदिर में दुर्लभ पक्षियों का जोड़ा दिखा, ‘गरुड़ देव’ होने का दावा |

MP News : नरसिंहपुर। शहर में स्थित प्राचीन नरसिंह मंदिर में दिखा एक अजीब पक्षियों के जोड़े ने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है। इन दुर्लभ पक्षियों को लेकर लोगों में भारी जिज्ञासा है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि मंदिर के गुंबद पर बने एक अंधेरे और जर्जर कमरे में दो दुर्लभ सफेद रंग के पक्षी दिखाई दिए। खास बात यह है कि स्थानीय लोग इन पक्षियों को ‘गरुड़ देव’ बता रहे हैं।

ये दुर्लभ पक्षियों का जोड़ा उस समय दिखाई दिया, जब गांव के आराध्य देवता माने जाने वाले नरसिंह मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा था, जब मजदूर मंदिर के ऊपरी हिस्से में गुंबद तक पहुंचे, तो उन्हें एक डरावनी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर मजदूर घबरा गए और नीचे उतर आए। बाद में मंदिर के पुजारी, समिति के सदस्य और स्थानीय लोग साथ में वहां पहुंचे, जहां उन्हें ये अजीब पक्षियों का जोड़ा दिखाई दिया।

तरह-तरह की चर्चाए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये पक्षी सांप जैसी फुफकारने वाली आवाज निकाल रहे थे। उनकी आवाज इतनी तेज थी कि कोई भी डर सकता था।वहीं मंदिर से जुड़े लोगों का मानना है कि भगवान नरसिंह, भगवान विष्णु के अवतार हैं और गरुड़ भगवान विष्णु का वाहन है। उनका दावा है कि ये दोनों पक्षी भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ हैं, जो वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं।कुछ लोग इन्हें माता लक्ष्मी का वाहन बताते हुए कह रहे हैं कि ऐसे दुर्लभ पक्षियों का दिखना जीवन में शुभ संकेत माना जाता है।

1985 में भी दिखने का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंदिर के पुजारी का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसे पक्षी देखे गए हों। वर्ष 1985 में भी इसी तरह का एक जोड़ा देखा गया था। उस समय भी इनको लेकर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद वे अचानक गायब हो गए थे। एक बार फिर यह जोड़ा दिखाई दिया है। दूसरी ओर, पक्षी विशेषज्ञ (ऑर्निथोलॉजिस्ट) इन पक्षियों को दुर्लभ प्रजाति का सफेद उल्लू बता रहे हैं।
 

Related to this topic: