प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में..

मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी, अब तक कई लोगों की मौत

MP News : इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा की स्थिति भयावह है। इस भयावह स्थिति में लोग जीने को मजबूर हैं।

मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी अब तक कई लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी |

MP News : इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा की स्थिति भयावह है। इस भयावह स्थिति में लोग जीने को मजबूर हैं। क्षेत्र में तंग गली, खुले चैंबर औऱ उसमें उठती असहनीय बदबू घटना की भयावहता को बया करती है। मंत्री के चेहरे पर शिकन नहीं, हंसी दिखती है। शहर के भागीरथपुर में अब तक 14 लोगों की दूषित पानी को पेयजल के रुप में आपूर्ति करने से मौत हुई है। लोग हैरान, परेशान, दुखी है। लोगों को दो-दो लाख के चेक दिये गये। पर लोग कहते हमें चेक नहीं चाहिये। मेरा आदमी जिंदा कैसे होगा...। 

इधर, लोगों की दुषित पानी से मौत की पुष्टि गुरुवार को महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला की रिपोर्ट में हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधव हसानी ने कहा, सैंपल की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि दुषित पानी पीने से लोगो बीमार हुए और उनकी जान गई। इस बीच मप्र के नागरिक प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी माना कि पेयजल में सिवरेज का पानी मिला और इसी से लोगों की जान गई। 
आयोग ने मप्र के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है और दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगा है। इधर, मंत्री जब भागीरथपुर पहुंचे तो महिला बोली-दो साल से गंदा पानी आ रहा है। भाजपा पार्षद को कई बार बताया,पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। भागीरथपुर की निधि यादव इधर-उधर दौड़ रही है, बच्चा गोद में है। तल्ख लहजे ने बताया कि 70 साल की उसकी सास सात दिन से अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल वाले स्लीप देकर पैसे मांग रहे हैंष उनकी किडनी फेल हो गई है। दो लाख देकर सास को लौटा देंगे। निधि के पेट में दर्द है।

338 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया

इस बीच मख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया, गुरुवार को 1714 घरों का सर्वे कराया गया। 8571 लोगों की जांच की गई है। 338 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।  272 मरीज अस्पताल  भर्ती हैं और 71 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अभी 201 मरीज भर्ती हैं। इसमें से 32 आईसीयू में हैं। 

इधर, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे प्रभावित जगह का निरीक्षण किया। पानी की व्यवसथा का निरीक्षण किया। पेयजल से संबंधित ममलों को पेंडिंग न रखने और त्वरित स्वीकृति देने के आदेश दिये। श्री दुबे रिपोर्ट मुख्य मंत्री को देंगे औऱ बताएंगे कि कहां चूक हुई है और इस पूरी व्यवस्था के लिए कौन अधिकारी जिम्मेदार है। 

इधर, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने गुरूवार को प्राभावित लोगों से मिले और इलाके में लोगों से मिल कर मामले की जानकारी ली। सांसद ने कहा, इलाके में सांसद निथि से तुरंत 10 बोरिंग स्वीकृत किया गया है। मशीन बुलाकर काम भी शुरू करा दिया गया है। इस बीच दूषित पानी पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने लिखा- मुहल्ला बीमारी है, पर सत्ता के अहंकार में चूर जी ने गाड़ी आगे बढ़ा ली औऱ बहन की बात नहीं सुनी। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/allahabad-high-court-big-decision-rent-dispute/103344

Related to this topic: