प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पेट्रोल की कीमतों में उछाल...

पेट्रोल की कीमतों में उछाल, प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 तक महंगा, भोपाल में भाव ₹117 के पार

भोपाल। ​मध्य प्रदेश की राजधानी सहित पूरे देश में प्रीमियम पेट्रोल का उपयोग करने वाले वाहन मालिकों को...

पेट्रोल की कीमतों में उछाल प्रीमियम पेट्रोल ₹235 तक महंगा भोपाल में भाव ₹117 के पार

पेट्रोल की कीमतों में उछाल, प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 तक महंगा, भोपाल में भाव ₹117 के पार |

भोपाल। ​मध्य प्रदेश की राजधानी सहित पूरे देश में प्रीमियम पेट्रोल का उपयोग करने वाले वाहन मालिकों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2.09 से लेकर ₹2.35 प्रति लीटर तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है।

​​भोपाल में अब नई दरें

इस ताजा वृद्धि के बाद भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत अब ₹117 प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि फिलहाल सामान्य (Regular) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बढ़ोतरी भारत पेट्रोलियम (BPCL) के 'स्पीड', हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के 'पावर' और इंडियन ऑयल (IOCL) के 'XP95' जैसे प्रीमियम वेरिएंट्स पर लागू हुई है।

यह बढ़ोतरी, इसलिए

​सूत्रों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव (विशेषकर खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष) के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा हुआ है। हालांकि तेल कंपनियाँ आम जनता को सीधे प्रभावित होने से बचाने के लिए सामान्य पेट्रोल के दाम स्थिर रखे हुए हैं, लेकिन प्रीमियम श्रेणी में यह बोझ ग्राहकों पर डाला गया है।

​आम आदमी पर असर

​प्रीमियम पेट्रोल का उपयोग मुख्य रूप से हाई-परफॉर्मेंस बाइक और लग्जरी कारों में किया जाता है। भोपाल के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही नई दरें लागू हो गई हैं, जिससे प्रीमियम ईंधन भरवाने वाले ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम नहीं हुए तो आने वाले समय में सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दबाव बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/young-woman-from-madhya-pradesh-traveled-km-to-ludhiana-to-meet/150668

Related to this topic: