MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के ईसानी डेरा क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब संदिग्धों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के ईसानी डेरा क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब संदिग्धों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया। घटना में महिलाओं की भी बड़ी संख्या शामिल बताई जा रही है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 34 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की तलाश में टीम इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान कुछ स्थानीय महिलाओं ने पुलिस का रास्ता रोकने की कोशिश की। इसके बाद पुरुषों के भी शामिल होते ही हालात बेकाबू हो गए और पुलिस पर पत्थर फेंके गए।
अचानक हुए इस हमले में कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत अतिरिक्त बल बुलाया गया और पूरे क्षेत्र को नियंत्रण में लिया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह शांत है, लेकिन एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/electricity-consumers-of-up-got-new-year-gift/102900