प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

प्रदेश में 14 और संस्थान खोलने की तैयारी...

प्रदेश में 14 और संस्थान खोलने की तैयारी, पीपीपी मॉडल पर धार–बैतूल में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की जा रही है। धार और बैतूल में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत..

प्रदेश में 14 और संस्थान खोलने की तैयारी पीपीपी मॉडल पर धार–बैतूल में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे

प्रदेश में 14 और संस्थान खोलने की तैयारी |

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की जा रही है। धार और बैतूल में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इन दोनों स्थानों पर बनने वाले संस्थानों के साथ ही राज्य में इसी मॉडल पर कुल 14 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है।

परियोजना के तहत धार और बैतूल में बनने वाले मेडिकल कॉलेजों का निर्माण निजी फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे आदिवासी और दूरस्थ जिलों में रहने वाले लोगों को इलाज और मेडिकल शिक्षा की बेहतर सुविधा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

अधिकारियों ने बताया, धार में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज लगभग 260 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा, जबकि बैतूल में बनने वाले कॉलेज पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। दोनों परियोजनाओं को दो वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही इन परिसरों में नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।

राज्य सरकार की योजना के मुताबिक इस मॉडल पर अन्य जिलों—जैसे भिंड, मुरैना, खरगोन, गुना, सीधी, अशोकनगर, बालाघाट, टीकमगढ़ और शाजापुर में भी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इससे प्रदेश में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। सरकार का दावा है कि यह पहल प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं के लिए मेडिकल शिक्षा के नए अवसर भी पैदा करेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-speaks-on-the-successful-launch-of-lvm3m6/102356
 

Related to this topic: