इंदौर। शहर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति...
इंदौर। शहर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने एक मासूम पिल्ले को बेरहमी से लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लोगों में भारी आक्रोश
जानकारी के मुताबिक, घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की पैराडाइज कॉलोनी की है, जो 19 मार्च की रात की बताई जा रही है। रविवार को जब इसका वीडियो सामने आया, तो लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
आरोपी ने किया लाठी से हमला
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पिल्ला सड़क पर घूमते हुए आरोपी और उसके साथी के पास पहुंचता है। इसके बाद आरोपी अचानक लाठी से पिल्ले पर हमला कर देता है। वह लगातार उसे पीटता रहता है और फिर बेरहमी से घसीटता है। इस क्रूर पिटाई के चलते पिल्ले की मौके पर ही मौत हो जाती है।
पुलिस भी हरकत में आई
घटना सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार बताया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर पशु क्रूरता को लेकर कानून व्यवस्था और समाज की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/gas-companies-promoting-png-connections/149731