प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खाने के विवाद में कलयुगी बेटे...

खाने के विवाद में कलयुगी बेटे ने की मां की नृशंस हत्या

जबलपुर। जिले के कुंडल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आदिवासी बहुल जामुनिया बदरिया में...

खाने के विवाद में कलयुगी बेटे ने की मां की नृशंस हत्या

खाने के विवाद में कलयुगी बेटे ने की मां की नृशंस हत्या |

जबलपुर। जिले के कुंडल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आदिवासी बहुल जामुनिया बदरिया में रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने मामूली बात पर अपनी ही माँ की बेरहमी से हत्या कर दी।

मां का गला हंसिया से काट डाला

यह घटना गुरुवार 12 मार्च की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने अपनी माँ से खाना माँगा था। जब माँ ने किसी कारणवश खाना देने से मना किया तो युवक अपना आपा खो बैठा और हिंसक हो गया। आरोपी ने पहले अपनी माँ पर तसले (लोहे के बर्तन) से हमला किया। इसके बाद उसने आव देखा न ताव और अपने छोटे भाई-बहन के सामने ही हंसिया (एक धारदार हथियार) से माँ के गले पर वार कर दिया। जब पिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया और मौके से फरार हो गया।

​पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

​पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। ऐसी घटनाएं समाज में बढ़ते आक्रोश और संवेदनाओं की कमी पर एक गंभीर सवाल खड़ा करती हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-to-appoint-one-general-observer-per-constituency/148937

Related to this topic: