जबलपुर। शहर के बरेला क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना घटी है। शहर के कोसमघाट (बरैला) इलाके में...
जबलपुर में मामूली विवाद पर आवेश में बेटे ने पिता के सीने मं घोंपा चाकू, हुई मौत
|
जबलपुर। शहर के बरेला क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना घटी है। शहर के कोसमघाट (बरैला) इलाके में एक नाबालिग बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना सोमवार रात की है, जहाँ मामूली कहासुनी ने एक खौफनाक रूप ले लिया।
पिता नहीं चाहते कि रात में घर से बाहर जाए बेटा
बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब पिता, रमेश कोल, ने अपने 16 वर्षीय बेटे को रात में घर से बाहर जाने के लिए टोका। पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा देर रात बाहर जाए, लेकिन बेटे को यह पाबंदी नागवार गुजरी और वह बहस करने लगा।]
पिता की चुनौती पर बेटे ने किया हमला
बहस के दौरान माहौल इतना गरम हो गया कि पिता ने गुस्से में अपने बेटे से कहा कि "मारेगा क्या?"। पिता की यह चुनौती सुनते ही आवेश में आए बेटे ने पास रखा चाकू उठाया और सीधे अपने पिता के सीने में घोंप दिया।
हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती और मौत
हमले के तुरंत बाद रमेश कोल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घाव इतना गहरा था कि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
अक्सर होती ती अनबन
आस-पास के लोगों और पड़ोसियों ने बताया कि पिता और पुत्र के बीच अक्सर अनबन रहती थी। पड़ोसियों के मुताबिक, हफ्ते में कम से कम 5 दिन उनके घर में झगड़ा होता रहता था। नाबालिग बेटा अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उग्र हो जाता था।
पुलिस जांच शुरू, कानूनी कार्रवाई की जा रही
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और नाबालिग आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जा रही है। यह घटना समाज में बढ़ते आक्रोश और पारिवारिक संवाद की कमी पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818