भोपाल। राजधानी समेत मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली...
भोपाल। राजधानी समेत मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। भीषण गर्मी के बीच आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। रायसेन जिले में तेज आंधी के कारण एक वेयरहाउस की छत उड़ गई। सीहोर में खेतों से लाई गई फसल, जो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी थी, बारिश में भीग गई। बालाघाट में तेज हवा के चलते पेड़ गिर गया, जिससे एक बाइक दब गई।
वेयरहाउस को भारी नुकसान
रायसेन के छुहाड़ा गांव में हरशिव वेयरहाउस की टीन शेड छत तेज हवा में उड़ गई। बताया जा रहा है कि इस वेयरहाउस की क्षमता करीब 5000 मीट्रिक टन है, जहां सरकारी अनाज रखा हुआ था। छत उड़ने से अंदर रखा अनाज भी प्रभावित होने की आशंका है।
किसानों की बढ़ी चिंता
सीहोर में किसानों की फसल खुले में ट्रॉलियों में रखी थी, जो अचानक बारिश के कारण भीग गई। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मौसम के बदले तेवर
राज्य में गर्मी के बीच इस तरह की आंधी-बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने मौसम को अस्थिर बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अचानक बदले मौसम ने किसानों, व्यापारियों और आम लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
यह भी पढ़ें : http://www.primenewsnetwork.in/state/up-census-preparations-complete-525-lakh-staff-deployed/182119