ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बेहद दुखद घटना में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा में फेल होने के डर से...
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बेहद दुखद घटना में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा में फेल होने के डर से अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मामला ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिशंकरपुरम इलाके की है मृतक छात्र की पहचान उत्कर्ष गुप्ता के रूप में हुई है।
घटना गुरूवार सुबह 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि उत्कर्ष के 12वीं कक्षा के गणित और रसायन विज्ञान के पेपर अच्छे नहीं गए थे। पेपर बिगड़ने के बाद से ही छात्र गहरे अवसाद में था। उसे डर था कि वह इन विषयों में फेल हो जाएगा।
पिता छत पर खोजने गए, नीचे मिला शव
घटना के समय जब पिता उत्कर्ष को ढूंढते हुए घर की छत पर पहुंचे तो वह वहाँ नहीं मिला। जब उन्होंने नीचे झाँककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। उत्कर्ष लहूलुहान अवस्था में नीचे पड़ा था। छत से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
परीक्षा जीवन का हिस्सा, पूरा जीवन नहीं है
विद्यार्थी समझें कि परीक्षाएं जीवन का एक हिस्सा हैं, पूरा जीवन नहीं। असफलता से डरना स्वाभाव है, लेकिन यह किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। यदि समस्या है तो इसका इलाज भी है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101