भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक इंजीनियरिंग छात्र...
भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक इंजीनियरिंग छात्र ने अपनी महिला मित्र के साथ वीडियो कॉल पर बात करते समय फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मोहम्मद इफ्तिखार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था।
इफ्तिखार भोपाल में रहकर B.Tech थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। यह घटना शनिवार और रविवार (15 मार्च, 2026) की दरमियानी रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।
चाहकर भी बचा नहीं सकी
खबर के अनुसार, इफ्तिखार रात को अपनी एक महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान ही उसने अचानक फांसी लगा ली। उसकी दोस्त मोबाइल स्क्रीन पर मौत का यह लाइव मंजर देखती रही, लेकिन चाहकर भी उसे बचा नहीं सकी।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि आखिर छात्र ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया। शुरुआती रिपोर्ट्स में मानसिक तनाव या किसी तरह के विवाद की आशंका जताई जा रही है। मानसिक तनाव से निकलने राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 9152987821 या अन्य स्थानीय सुसाइड प्रिवेंशन हेल्पलाइन्स पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101