प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

युवक फंदे पर झूल रहा था..

युवक फंदे पर झूल रहा था... पिता जान बचाने टीआई के पास दौड़े

MP News : उज्जैन। यहां के नागदा एक युवक ने फांसी लगा लिया। इसे देखकर व्यथित औऱ दर्द से चिंतित पिता क्षेत्र में गश्त कर रहे थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी के पास दौड़ते हुए पहुंचे।

युवक फंदे पर झूल रहा था पिता जान बचाने टीआई के पास दौड़े

युवक फंदे पर झूल रहा था... पिता जान बचाने टीआई के पास दौड़े |

MP News : उज्जैन। यहां के नागदा एक युवक ने फांसी लगा लिया। इसे देखकर व्यथित औऱ दर्द से चिंतित पिता क्षेत्र में गश्त कर रहे थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी के पास दौड़ते हुए पहुंचे। उन्होंने टीआई को बेटे के फांसी के फंदे पर झूलने की बात बताई। इस पर टीआई गवरी तुरंत मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़ा औऱ युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।

उधर परिवार के लोग युवक को मृत समझकर विलाप कर रहे थे, लेकिन टीआई ने युवक को सीपीआर देना शुरू किया। कुछ ही सेकेंड में युलक के शरीर में हलचल होने लगी। उसके बाद पुलिस युवक को अस्पताल ले गई। वहां हालत सामान्य होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

यह घटना नागदा में जनमेजय मार्ग पर पानी की टंकी के पास सोमवार रात करीब 1.30 के करीब की है। उस समय थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी समय युवक के पिता उनके पास पहुंचे। घटना के बारे में पता लगते ही टीआई तुरंत युवक के घर पहुंचे और युवक को फंदे से उतार कर सीपीआई देना शुरू किया। युवक की सांस लौटते ही उसे लेकर अस्पताल पहुंच गये। एमपी-13 अस्पताल ले गये। इस दौरान कुछ और लोगों ने सहयोग किया। इधर, डाक्टर ने कहा सीपीआर से युवक की जान बची। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/the-tiger-entered-the-house-and-sat-on-the-cot/103070
 

Related to this topic: