प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ममता बनर्जी विधानसभा सीट भवानीपुर से...

टीएमसी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा सीट भवानीपुर से ही हैं उम्मीदवार

कोलकाता। टीएमसी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा सीट भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी...

टीएमसी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा सीट भवानीपुर से ही हैं उम्मीदवार

टीएमसी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा सीट भवानीपुर से ही हैं उम्मीदवार |

कोलकाता। टीएमसी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा सीट भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कालीघाट स्थित अपने आवास से भवानीपुर समेत राज्य की विधानसभा की 291 सीटों के उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी गई। साथ में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे। उन्होंने ही भवनीपुर सीट से ममता बनर्जी के उम्मीदवार होने का ऐलान किया।

विधानसभा की तीन सीट दार्जिलिंग, कालिंगपोंग और कर्सियांग को अतिन थापा के लिए छोड़ दिया गया है। टीएमसी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से इस बार अपार वोट से जीतने का दावा किया और कहा कि उन्हें अपने चुनाव क्षेत्र के वोटरों पर पूरा-पूरा भरोसा और विश्वास है। उन्होंने कहा कि वे भले ही भवानीपुर सीट से उम्मीदवार हैं, लेकिन वे राज्य के हर सीट से लड़ रही हैं और इस बार उनकी और पार्टी की रिकार्ड जीत होगी। 

भाजपा नेता व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी विधानसभा की अपनी पुरानी सीट नंदीग्राम से चुनाव लड़ ही रहे हैं, टीएमसी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को परास्त करने के जिद से भवानीपुर से भी चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने पहले से ही यह ऐलान कर रखा था कि मुख्यमंत्री विधानसभा की जिस भी सीट से चुनाव लड़ेगी, वे उसी सीट से चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने उन्हें उनकी पुरानी सीट से ही उम्मीदवार बनाया, लेकिन उनके मान रखने के लिए भवानीपुर से भी चुनाव लड़ने की छूट दे दी।

उन्होंने एक सीट से चुनाव लड़ने की जोखिम नहीं उठाई। टीएमसी ने उनके खिलाफ भाजपा छोड़ कर टीएमसी में शामिल हुए पवित्र कर को उम्मीदवार बनाया है। टीएमसी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने के कुछ समय पहले पवित्र कर भाजपा छोड़ कर टीएमसी में शामिल हुए। वे शुभेंदु अधिकारी के करीबी माने जाते हैं। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी पुरानी सीट छोड़ केवल नंदीग्राम सीट से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से जोर आजमाइश की थी और कामयाब नहीं हो पाई। बाद में उनके समर्थन में भवानीपर सीट के टीएमसी के विधायक ने इस्तीफा दिया और उप चुनाव हुआ। उसमें ममता बनर्जी जीत कर विधानसभा पहुंची। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने एक ही सीट पर चुनाव लड़ना तय किया था और इस बार भी एक ही सीट से चुनाव लड़ना तय किया है। 

टीएमसी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर चुनाव आयोग के साथ मिल कर टीएमसी को किसी भी तरह और कोई भी हथकंडा अख्तियार कर सत्ता से हटाने की साजिश करने का आरोप लगाया और कहा कि वह कुछ भी कर ले, इस बार पश्चिम बंगाल के हर भाषा, जाति, धर्म, वर्ग के लोग एकजुट होकर उसे करारा जबाव देंगे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-says-israel-will-not-use-nuclear-bomb-on-iran/149745

Related to this topic: