प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

सिल्लेवानी घाटी : 200 फीट खाई में गिरा ट्रक

सिल्लेवानी घाटी : 200 फीट खाई में गिरा ट्रक, तीन दिन फंसा रहा चालक

MP News : पांढुर्णा। मक्के से लदा एक ट्रक पांढुर्णा जिले की सौंसर तहसील के सिल्लेवानी घाटी में लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया।

सिल्लेवानी घाटी  200 फीट खाई में गिरा ट्रक तीन दिन फंसा रहा चालक

सिल्लेवानी घाटी : 200 फीट खाई में गिरा ट्रक, तीन दिन फंसा रहा चालक |

MP News : पांढुर्णा। मक्के से लदा एक ट्रक पांढुर्णा जिले की सौंसर तहसील के सिल्लेवानी घाटी में लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे चालक तीन दिनों तक ट्रक के नीचे फंसा रहा। इस घटना का खुलासा गुरुवार सुबह हुआ।

चांद से बोरगांव जा रहा था ट्रक

ट्रक मालिक रवि बघेल ने बताया कि ट्रक मंगलवार को चाँद गांव से बोरगांव औद्योगिक क्षेत्र के लिए रवाना हुआ था। यह दूरी लगभग 130 किलोमीटर है, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद ट्रक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा।कोई सूचना न मिलने पर बघेल ने ट्रक चालक सिवनी निवासी आसिफ खान से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद उन्होंने ट्रक के जीपीएस सिस्टम की मदद ली, जिससे पता चला कि वाहन सिल्लेवानी घाटी के एक ब्लाइंड मोड़ पर खाई में गिर गया है। 

ट्रक के नीचे फंसा रहा चालक

जीपीएस लोकेशन के आधार पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। चालक आसिफ खान का पैर ट्रक के नीचे दबा हुआ था और वह तीन दिनों से उसी हालत में फंसा हुआ था।कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद तीन से अधिक क्रेनों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक को भी खाई से बाहर निकाला गया। उमरनाला थाना प्रभारी परासनाथ आर्मो ने बताया कि घायल चालक को रेस्क्यू कर तत्काल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/pdps-iltija-mufti-lodges-police-complaint-against-bihar-cm-nitish-kumar/101767
 

Related to this topic: