प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

सेप्टिक टैंक में डूबे दो सगे भाई..

सेप्टिक टैंक में डूबे दो सगे भाई, दर्दनाक मौत, CCTV में खेलते दिखे बच्चे

टीकमगढ़। शहर में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। इसमें सेप्टिक टैंक में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

सेप्टिक टैंक में डूबे दो सगे भाई दर्दनाक मौत cctv में खेलते दिखे बच्चे

सेप्टिक टैंक में डूबे दो सगे भाई, दर्दनाक मौत, CCTV में खेलते दिखे बच्चे |

टीकमगढ़। शहर में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। इसमें सेप्टिक टैंक में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। उसमें दोनों भाई शाम करीब 5 बजे कॉलोनी में खेलते दिख रहे हैं। इसके ढाई घंटे बाद उनके शव एक निर्माणाधीन मकान के खुले सेप्टिक टैंक से बरामद किए गए।

खेलते-खेलते सेप्टिक टैंक में गिरने की आशंका

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शाम के समय घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे पास ही स्थित एक निर्माणाधीन मकान में पहुंच गए। वहां खुले और बिना ढक्कन के सेप्टिक टैंक में दोनों के गिरने की आशंका जताई जा रही है। बच्चे देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

तलाशी में मिले दोनों के शव

करीब रात 7:30 बजे निर्माणाधीन मकान की तलाशी के दौरान खुले सेप्टिक टैंक में दोनों बच्चों के शव मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शोक की लहर, परिजन का बुरा हाल

घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन मकानों में खुले सेप्टिक टैंक और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि लापरवाही के कारण मासूम बच्चों की जान चली गई।

मामले की पुलिस जांच शुरू

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसा लापरवाही का परिणाम माना जा रहा है। प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए निर्माणाधीन मकानों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/33rdfoundation-day-of-hwwa-echoes-of-women-empowerment/131348

Related to this topic: