प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

28.33 प्रतिशत बढ़कर 77.90 लाख टन हुआ

देश में चीनी के बम्पर उत्पादन का अनुमान

चालू पेराई सत्र 2025-26 में चीनी उत्पादन अब तक 28.33 प्रतिशत बढ़कर 77.90 लाख टन हो गया है।

देश में चीनी के बम्पर उत्पादन का अनुमान

देश में चीनी के बम्पर उत्पादन का अनुमान

28.33 प्रतिशत बढ़कर 77.90 लाख टन हुआ

नयी दिल्ली। 
भारत में चालू पेराई सत्र में इस साल चीनी के उत्पादन में भारी वृद्धि का अनुमान है। चालू पेराई सत्र 2025-26 में चीनी उत्पादन अब तक 28.33 प्रतिशत बढ़कर 77.90 लाख टन हो गया है। चीनी सत्र अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

किसानों के स्वामित्व वाली मिलों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (एनएफसीएसएफ) के आंकड़ों के अनुसार 15 दिसंबर तक देश की 479 चालू चीनी मिलों ने 77.90 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, जबकि एक साल पहले 473 मिलों ने 60.70 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।

महासंघ ने एक बयान में कहा कि गन्ना पेराई 25.6 प्रतिशत बढ़कर 900.75 लाख टन हो गई है। देश के सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 16.80 लाख टन से बढ़कर 31.30 लाख टन हो गया है, जबकि उत्तर प्रदेश में उत्पादन 22.95 लाख टन से बढ़कर 25.05 लाख टन पर पहुंच गया है। कर्नाटक में 15 दिसंबर तक चीनी उत्पादन सालाना आधार पर 13.50 लाख टन से बढ़कर 15.50 लाख टन हो गया है।

न्यूनतम विक्रय मूल्य बढ़ाने की मांग

इस बीच सहकारी चीनी मिलों के महासंघ ने सरकार से न्यूनतम विक्रय मूल्य बढ़ाने की मांग की है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि बाजार भाव में गिरावट और लागत में वृद्धि के कारण किसानों को होने वाले भुगतान पर खतरा मंडरा रहा है।महासंघ ने सरकार से न्यूनतम विक्रय मूल्य बढ़ाकर 41 रुपये प्रति किलोग्राम करने और एथनॉल उत्पादन के लिए अतिरिक्त पांच लाख टन चीनी भेजने की अनुमति देने की मांग की है। इससे चीनी मिलों को लगभग 20 अरब रुपये की अतिरिक्त आय हो सकती है। महासंघ ने चालू सत्र के लिए 15 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति देने के सरकार के फैसले का स्वागत किया, लेकिन कहा कि केवल इससे मिलों के सामने मौजूद नकदी संकट का समाधान नहीं होगा।

इसे भी पढ़ेंः

टाटा समूह का यूपी में निवेश विस्तार, पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

https://www.primenewsnetwork.in/india/tata-group-expands-investment-in-up/101328

Related to this topic: