टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी को अपनी ही पार्टी के सांसद और बांग्ला फिल्म के जानेमाने अभिनेता देव की वजह से नतमस्तक होना पड़ा। देव का असली नाम दीपक अधिकारी है।
टीएमसी सांसद और अभिनेता देव के कारण अभिषेक बनर्जी को नतमस्तक होना पड़ा
देव ने ठीक से नहीं भरा था गणना फार्म
कोलकाता।
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी को अपनी ही पार्टी के सांसद और बांग्ला फिम के जानेमाने अभिनेता देव की वजह से नतमस्तक होना पड़ा। देव का असली नाम दीपक अधिकारी है। उनका कहना है कि एक वोटर होने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश का पालन करना उचित है।
चुनाव आयोग पर भारी पड़ने के लिए टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपनी पार्टी के सांसद देव का मुद्दा उठाया। देव लोकसभा सीट घाटाल के सांसद हैं। वे 2014 से इस सीट से सांसद हैं। अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग की आलोचना की कि वह देव जैसे अभिनेता को एसआईआर के तहत वोटरों की सुनवाई में बुलाया है। यह इस राज्य का अपमान है।
चुनाव आयोग ने अभिषेक बनर्जी को पलट जवाब मे देव के गणना फार्म को ही प्रकाशित होने दिया। देखा गया कि गणना फार्म को भरने में देव ने गलती की है। उन्होंने गणना फार्म का केवल पहला हिस्सा भरा और दूसरा हिस्सा भरा ही नहीं जिससे यह पता चलता कि 2002 के वोटर लिस्ट से वे किस तरह संबद्ध हैं। देव के अधूरे भरे गणना फार्म को देखते हुए उन्हें सुनवाई के बुलाया।
जानकारों के मुताबिक टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा देव का मुद्दा उठाने पर खोजबीन शुरू हुई तो सच्चाई समाने आई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद टीएमसी से महत्वपूर्ण माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी को देव के मुद्दे पर चुप्पी साधने के सिवाय कोई दूसरा चारा नहीं था।
इसे भी पढ़ेंः